School students return from their school during heavy rain in Siliguri, India, on August 12, 2025. Continuous rainfall in these parts and nearby hills causes a heavy impact on normal life, with several landslides and waterlogging in the streets. (Photo by Diptendu Dutta/NurPhoto via Getty Images)
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को आज राहत मिलने के आसार हैं,मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में मौसम अचानक बदल सकता है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन लेकिन यह राहत अपने साथ मौसम की चुनौतियां भी ला सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी समेत राज्य के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और अंधड़ की चेतावनी दी है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
