हरिद्वार में भूपतवाला स्थित सर्वानंद घाट के पास चलती 42 सीटर टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। चालक और यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन बस में रखा सामान जल गया।बस में सवार यात्रियों और चालक पहले ही निकल गए। आग लगने के साथ ही धमाके की आवाज आने से आसपास के लोग सहम गए। दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। एफएसओ बीरबल सिंह ने खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग को बुझवाना शुरू किया।एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।
