देहरादून से जयपुर जा रही एक स्लीपर कोच बस में हरिद्वार- रुड़की हाईवे पर क्रिस्टल वर्ल्ड के पास अचानक भीषण आग लग गई।घटना के समय बस में करीब 32 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि बस स्टाफ की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
