चारधाम यात्रा चरम पर है लेकिन यात्रा मार्ग पर कई जगह संकरी सड़कें और रास्ता ठीक नहीं होने के कारण बार-बार जाम लग रहा है। ऐसे में वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। चारधाम यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों का भी यात्रा का शेड्यूल गड़बड़ा रहा है। लोगों के तीन दिन के सफर में दस दिन लग रहे हैं। यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। बढ़ते वाहनों की संख्या को दिखते हुए ज्योतिर्मठ में गेट सिस्टम लागू किया गया है। क्योकि मारवाड़ी से आगे सड़क की स्थिति खराब होने के चलते बार-बार जाम लग रहा है।पुलिस और प्रशासन के द्वारा गेट सिस्टम लागू किया गया है लेकिन वाहनों का दबाव इतना है कि यदि एक घंटे तक वाहनों को रोका जा रहा है तो पांच से छह किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइने लग रही है।
