मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक की। इसमें । सीएम ने भू-कानून का सख्ती से पालन करवाने, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और आगामी मानसून की तैयारियों में जुट जाने के भी आदेश दिए। सीएम ने नैनीताल जिले में कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को अगले माह तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश संबंधित जिलाधिकारी को दिए।उन्होंने ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की गहन जांच करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने वक्फ संपत्तियों का पूरा ब्योरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने, इसकी नियमित समीक्षा और जांच करने के लिए भी कहा। सीएम ने कहा कि भू-कानून का उल्लंघन कर अवैध रूप से खरीदी गई जमीनों की त्वरित जांच की जाए। दोष सिद्ध होने पर ऐसी भूमि को तुरंत सरकारी घोषित किया जाएगा।धामी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए पूरे राज्य में सत्यापन अभियान तेज किया जाए। बाहरी राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच की जाए और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को चिह्नित किया जाए। इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति भी वहां मौजूद थे।
