पर्यटन व चारधाम यात्रा सीजन के रफ्तार पकड़ते ही मसूरी की सड़कें फिर जाम की गिरफ्त में आने लगी हैं।
खासकर वीकेंड पर हालात ऐसे बन रहे हैं कि शहर में प्रवेश करते ही वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही हैं।बढ़ते ट्रैफिक दबाव और लगातार लग रहे जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार से नई शटल सेवा व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।
इसके तहत बड़े पर्यटक वाहनों को अब किंक्रेग से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें किंक्रेग मल्टीलेवल पार्किंग में रोका जाएगा और वहां से पर्यटकों को शटल सेवा के जरिये लाइब्रेरी और कुलड़ी क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा।
इस नई व्यवस्था को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने गुरुवार को किंक्रेग क्षेत्र का निरीक्षण किया।
