Rainy weather
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि दून के अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी। तेज हवाएं चलने से कोई भी नुकसान न हो इसके लिए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।
