रुद्रपुर स्पा सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़ ,मिजोरम से युवतियों से कराया जा रहा था देह व्यापार ,मिजोरम से युवतियों को नौकरी का लालच देकर रुद्रपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जाता था। इसकी शिकायत पर मिजोरम और रुद्रपुर पुलिस ने स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई का दो नाबालिग सहित पांच महिला का रेस्क्यू किया। जबकि मिजोरम की दो महिला संचालिका, ग्राहक सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।जिले भर में सैकड़ों स्पा सेंटर संचालित की जा रही है। कुछ में स्पा की आड़ में देह व्यापार भी कराया जा रहा है। इसकी शिकायत पर बीते दिनों जिला पुलिस ने कई स्पा सेंटर में छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक महिला और युवतियों का रेस्क्यू कर छह से अधिक स्पा सेंटर संचालक और बिचौलिए गिरफ्तार किए थे।जांच में पता चला कि स्पा सेंटर में उत्तराखंड, नेपाल, यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत मिजोरम की युवतियां भी काम कर रही है। इधर, मिजोरम से लापता युवतियों के ऊधम सिंह नगर के स्पा सेंटरों में काम कराए जाने की सूचना पर दो दिन पहले मिजोरम पुलिस की टीम यहां पहुंची थी। जिसके बाद जिला पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने जिले में कई स्पा सेंटर चिह्नित किए।
