भीषण गर्मी को देख शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शनिवार से सरकारी और निजी विद्यालय सुबह 7:45 बजे की बजाय 6:45 बजे खुलेंगे। जबकि, पहले स्कूलों में छुट्टी का समय 2:05 बजे तय किया गया था उसमें भी परिवर्तन किया गया है। ऐसे में अवकाश एक घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा।मुख्य शिक्षा अधिकारी जीआर जायसवाल की ओर से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए हीटवेव् के पूर्वानुमान को देखते हुए समय बदला गया है। विद्यालय खुलने और अवकाश की व्यवस्था नैनीताल के हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग ब्लाक क्षेत्र में लागू होगा। इधर, भीषण गर्मी को देख स्कूलों की टाइमिंग पर लगातार सवाल उठ रहे थे। शिक्षक संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया था।
