भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतक भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को कोतवाली प्रेमनगर पुलिस को एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि विंग नंबर-7 में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान अनुज सेहरावत (23 वर्ष) पुत्र तिलक सेहरावत, निवासी ग्राम गढ़वाली, थाना जुलाना, जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई। वह भारतीय सैन्य अकादमी में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।पुलिस घटना की जांच कर रही है।
