देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो और एसी बसें फर्राटा भरेंगी। ये बसें तीन घंटे में देहरादून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी। पहले चरण में आठ वॉल्वो, छह एसी और एक साधारण बस को एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा।शुरुआत में बसों का ट्रायल किया जाएगा। इससे समय और कुल खर्चे का आकलन होगा। इसके आधार पर इन बसों के किराये में भी कटौती की जा सकती है। सामान्य रास्ते से दून से दिल्ली की दूरी करीब 260 किलो मीटर थी। बसों के संचालन के बाद कुछ दिनों तक व्यय का आकलन किया जाएगा। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे से बसों के संचालन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पहले चरण में 15 बसें भेजी जाएंगी। दूसरे चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दूरी घटकर करीब 210 किलोमीटर हो गई है। जहां पुराने मार्ग से रोडवेज बसों को दिल्ली पहुंचने में पांच घंटे लगते थे लेकिन अब यह समय घटकर तीन घंटे हो गया है।

