परिवहन विभाग ने प्रमुख मार्गों पर चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मसूरी, सहस्त्रधारा और लच्छीवाला जैसे पर्यटन स्थलों की ओर वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने ऐसे ई-रिक्शा हटाने का निर्णय लिया है जो निर्धारित आंतरिक मार्गों के बजाय मुख्य सड़कों पर संचालित हो रहे हैं।देहरादून में परिवहन विभाग में करीब चार हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनके संचालन के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि शहर के भीतर छोटे मार्गों पर इनका उपयोग हो सके और मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित न हो।शहर में सैकड़ों की संख्या में ई-ऑटो भी संचालित हो रहे हैं, जो रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक और लैंसडाउन चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में यातायात दबाव बढ़ा रहे हैं। इनके लिए स्पष्ट दूरी और मार्ग निर्धारण नहीं होने से कई वाहन मनमाने ढंग से मुख्य मार्गों पर चल रहे हैं। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को भी चिह्नित कर कार्रवाई करेगा।

