दोस्तों के साथ नोएडा उत्तरप्रदेश से घूमने आया युवक चीला शक्ति नहर के किनारे सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नहर में गिर गया। युवक नहर के तेज बहाव में बह गया।युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।प्रभारी निरीक्षक एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से तीन मित्र अपनी कार से हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे।चीला मार्ग से आते हुए कुनाऊ सौड़ गुर्जर बस्ती के समीप आयुष चीला नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने लगा।इसी दौरान आयुष का पैर फिसलने से वह नहर के तेज बहाव में आकर बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची।एसडीआरएफ टीम ने गुर्जर बस्ती से चीला बैराज तक राफ्ट के माध्यम से सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

