आपरेशन क्रेकडाउन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर थाना पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान साईं कांपलेक्स के तीसरे तल पर स्थित एक फ्लैट में तीन विदेशी महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करती पाई गईं। उनसे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वह नहीं दिखा पाईं। संदिग्धता के आधार पर पुलिस ने तीनों विदेशी महिलाओं को हिरासत में लेते हुए पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गई।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम इरीका (29 वर्ष) मूल निवासी किर्गिस्तान, करीना (30 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान व निगोरा नीम (32 वर्ष), मूल निवासी उज्बेकिस्तान बताया।तलाशी के दौरान उनके पास से एक पासपोर्ट, तीन आधार कार्ड, दो पैन कार्ड व विदेशी मुद्राएं मिलीं। तीनों विदेशी महिलाओं को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रहने पर गिरफ्तार किया गया। तीनों के विरुद्ध रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

