मुनि की रेती में बजरंग सेतु का निर्माण पूरा हो चुका है, जहां पर्यटक कांच के फर्श पर चलते हुए गंगा की लहरों को निहार सकेंगे। 24 व 25 अप्रैल को पुल की तकनीकी जांच की जाएगी। जल्द ही यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।लक्ष्मणझूला पुल के समीप करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बन गया है।पुल के दोनों ओर प्रवेश द्वार पर केदारनाथ धाम जैसी आकृति बनाई गई है। पुल पर हल्के चौपहिया वाहन भी आवाजाही करेंगे।पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।पुल की तकनीकी जांच की जाएगी। जिसमें हवा व तापमान सहने का परीक्षण किया जाएगा। विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह पुल पर भार वहन क्षमता की जांच की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पुल पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

