सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब चमोली जिलेकी आंचल फर्स्वाण ने जीता।आंचल अब मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।शनिवार को न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो माल के स्काई डेक में आयोजित प्रतियोगिता के देर रात तक चले ग्रैंड फिनाले में विभिन्न जिलों से 21 प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे।विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों ने साड़ी और इवनिंग गाउन में रैंपवाक कर निर्णायमंडल के सवालों के जवाब दिए।ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आठ सब टाइटल भी हुए।प्रतिभागियों की इंडियन एथनिक कास्ट्यूम को ऋचा एहलावत की छाप क्रिएशन जबकि इवनिंग गाउन रुचिका गोयल और अपराजिता गोयल ने डिजाइन तैयार किए।मुंबई से फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल, मिस इंडिया आर्गनाइजेशन की ब्रांड और आपरेशन हेड नताशा ग्रोवर, मिस दीवा फाइनलिस्ट-2020 शिवांगी शर्मा, फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने निर्णायकमंडल की भूमिका निभाई।इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल, , कोरियोग्राफी जैज पुष्कर सोनी, , अनन्या भंडारी, हिमानी रावत,राहुल छाबड़ा, आइएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

