मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास से लेकर जनसुविधाओं से जुड़े हर क्षेत्र में पिछले चार वर्ष में उत्तराखंड ने मजबूती से कदम बढ़ाए हैं।ग्लाेबल समिट में 3.76 लाख हजार करोड़ से अधिक के निवेश समझौते हुए थे। जिसमें से एक लाख करोड़ से अधिक के काम धरातल पर उतर चुके हैं। 20 हजार से ज्यादा नए अधिक लगाने में सरकार सफल रही है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की 2.65 लाख महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त किया गया है। सड़क, स्वास्थ्य, रेल-हवाई सुविधाओं के मामले में काफी कुछ हासिल हुआ है। जी-20 समिट, इन्वेस्टर ग्लोबल समिट से लेकर राष्ट्रीय खेलों जैसे बड़े और सफल आयोजनों का राज्य गवाह भी बना।एमबी इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में केवल भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। पटवारी भर्ती घोटाला, दारोगा भर्ती में धांधली, एनएच से लेकर डेनिस शराब औैर राहत सामग्री घोटाले समेत कई मामले सामने आए थे। लेकिन कार्रवाई के नाम पर छोटे कर्मचारियों को पकड़ खानापूर्ति की जाती थी। लेकिन जीरो टालरेंस की सरकार में छोटा हो या बड़ा अधिकारी किसी को बख्सा नहीं किया। खनन क्षेत्र माफिया के लिए बल्कि सरकारी राजस्व के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में किए अभूतपूर्व सुधाारों की वजह से खनन तत्परता सूचकांक में राज्य को पहला स्थान मिलने के साथ ही भारत सरकार की ओर से 200 करोड़ की पुरस्कार राशि भी मिली। अब नकल माफिया युवाओं और इनके परिवारों के सपने नहीं तोड़ सकते। इन्हें सबक सिखाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लाकर 100 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा गया। वहीं, चार साल में 30 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी के आंकड़े पिछली सरकारों के कार्यकाल से चार गुना ज्यादा है।स्वरोजगार की दिशा में उठाए ठोस कदमों का नतीजा है कि होटलों में 25 प्रतिशत और होमस्टे में पांच प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हो गई। इन तमाम प्रयासों की बदौलत ही नीति आयोग ने 2023-24 में सतत विकास लक्ष्यों के मामले में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान दिया था।

