Concept of a violence against women. Black and white portrait of scared and desperate woman, focus on the hands in protective gesture
देहरादून पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विधि विवादित दो अन्य किशोरों को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह लोगों के कपड़े धोकर भरण पोषण करती है।12 मार्च की शाम उसने अपनी बेटी को लोगों के कपड़े देने भेजे थे। एक आरोपी ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास बुलाया। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल ले गए। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया जिससे किशोरी बेसुध हो गई। उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।सुबह एक ई-रिक्शा में बैठाकर उसे घर के लिए भेज दिया। घर पहुंची किशोरी ई-रिक्शा से उतरते ही चक्कर खाकर गिर पड़ी। होश आने पर उसने मां को आपबीती बताई। पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

