देवभूमि उत्तराखंड में दादी-नानी योजना वृद्ध महिलाओं का सहारा बनेगी। सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों के क्रम में विभाग इस सिलसिले में 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं से फीडबैक ले रहा है। वृद्ध महिलाओं के सुझावों के आधार पर उनके लिए इस योजना के साथ ही बाकायदा नीति भी तैयार की जाएगी। प्रयास यह है कि नए वित्तीय वर्ष में यह योजना धरातल पर मूर्त रूप ले ले।अकेले रह रही महिलाओं के सामने स्वास्थ्य सुविधा की भी दिक्कत है। ऐसे तमाम बिंदुओं पर वृद्ध महिलाओं से सुझाव लिए जा रहे हैं। इन सुझावों के आधार पर ही योजना और नीति का प्रारूप तैयार किया जाएगा।पेंशन के साथ ही सरकार उनका कैसे सहारा बन सकती है, इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। वृद्ध महिलाओं के अनुभवों के आधार पर उनके लिए योजना व नीति बनाई जाएगी।’

