बोर्ड परीक्षा के दौरान तेज आवाज में डीजे न बजे और विभिन्न कार्यक्रमों में होने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल में भी निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। इसके लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने अपनी पहली अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, आगामी त्योहारों और पर्यटक सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी की भी जवाबदेही तय होगी।इसके अलावा शहर में हाल ही में आग लगने की कई घटनाएं होने के बाद गोदामों के फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए।

