अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अर्धकुंभ मेला से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सीसीआर भवन हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां पर अर्धकुंभ मेला के लिए स्वीकृत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लेकर अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा अधिकारियों की भी बैठक ली।

