मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में चकरपुर में रविवार को 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसीलिए कार्ययोजना बना कर मंदिर को विकसित किया जाएगा।

