कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते रूट डायवर्ट किया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। रैली कनक चौक पर पहुंचेगी तो पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले यातायात को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा। रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली ओरियंट चौक से आगे निकलेगी तो ग्लोब चौक से यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा।

