मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुरक्षा, सुशासन और विकास के देश में प्रेरणास्रोत हैं। यह क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है कि उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना बचपन बिताया, प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की और आज देश के सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई।सीएम धामी ने कहा कि संपूर्ण विश्व सनातन धर्म और संस्कृति का महत्त्व समझ रहा है। इसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदी स्टडीज की स्थापना की है। इस सेंटर में हिंदू संस्कृति और संस्कृति से जुड़े हुए अनेक पहलुओं पर शिक्षण और शोध कार्य किए जा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

