आज मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (2800 मीटर और उससे ऊपर) में हिमपात की संभावना बनी हुई है।सोमवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे दिन में तपिश महसूस की गई।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं‑कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती है।उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।राज्य के शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है।

