ऋषिकेश में श्यामपुर गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में लगातार गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इसको लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े युवकों ने श्यामपुर पुलिस चौकी का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया संगठन के सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्र में गाय के कटे हुए अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज फिर एक गाय के बछड़े को बेरहमी से मारकर उसके पैर काट दिए गए और शव को सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे लोगों में भारी रोष है।उन्होंने मांग की कि गोवंश की हत्या करने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस चौकी के बाहर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा।और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

