Baby in 2-day life
चमोली कोतवाली के अंतर्गत भू लगा खैनुरी गांव के बराली तोक के जंगल में पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया है। शव को जंगली जानवरों ने कुछ जगहों पर नोंच दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि शव करीब सवा आठ माह का है। उन्होंने बताया कि शव को सिर की तरफ से जंगली जानवरों ने नोंच दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस द्वारा भू लगा खैनुरी गांव में गर्भवती महिलाओं की जानकारी भी ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को भी पुलिस टीम गांव में पूछताछ के लिए जाएगी।

