मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, तेज़ी से बढ़ते ट्रैफिक को उत्तराखंड में प्रवेश के संतुलित भी करना है जब मैं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को देखता हूं तो बेहद खुशी भी होती है और एक जिम्मेदारी भरी चिंता भी मन में उतर आती है। चिंता यह कि दिल्ली से देहरादून की दूरी अब ढाई घंटे में सिमटने जा रही है, लेकिन इस।अपनी चिंता को मैं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के सामने भी रख चुका हूं। उन्हें अवगत कराया है कि आगामी वर्षों में दिल्ली की ओर से उत्तराखंड की तरफ वाहनों का प्रवाह बहुत तेजी से बढ़ेगा। राज्य में प्रवेश के बाद यातायात नियंत्रित करने की चुनौती भी होगी। केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिससे पर्यटकों को शहर के अंदर न जाकर बाइपास के रास्ते गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में कहा कि चारधाम यात्रा, कुंभ मेला, बारहमासी पर्यटन और देश-विदेश के श्रद्धालु सब मिलकर इस ट्रैफिक दबाव को कई गुना बढ़ा देंगे। केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीरता से प्रयास कर रही है, और मुझे संतोष है कि देहरादून में रिंग रोड परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। इससे देहरादून, ऋषिकेश और धनौल्टी जाने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। यूपी के रास्ते हरिद्वार, रुड़की या देहरादून आने वालों को जाम से राहत मिलेगी। हवाई यात्रा की मजबूरी भी कम होगी।

