अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए आठ फरवरी को महापंचायत होगी। पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर इंडिया गठबंधन दलों व संगठनों के साथ बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई।हरीश रावत की पहल पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आठ फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत पर इंडिया गठबंधन दलों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया हत्याकांड में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अगली बैठक तीन फरवरी को समाजवादी पार्टी के कार्यालय होगी।इंडिया गठबंधन दलों ने आरोप लगाया कि भाजपा वीआईपी को बचाने की कोशिश कर रही है।

