करीब 35 मिनट के भाषण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की भूमिका की तारीफ की , हिंदुत्व और सनातन के एजेंडे पर एक के बाद एक युगांतकारी फैसले ले रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी देश में धर्म की अखंड जोत जला रहे हैं। उन्होंने देश में देशभक्ति की भावना को जागृत किया है। कहा आज हम सोमनाथ स्वाभिमान वर्ष मना रहे हैं।सनातन संस्कृति, युवा पीढ़ी के सनातन के प्रति झुकाव और गीता प्रेस की ओर से किए जा रहे कामों पर फोकस रखा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जब संबोधन के लिए मंच संभाला तो पूरे जोश के साथ कहा कि मेरा साथ बोलिए भारत माता जय। इस दौरान पूरा पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। संबोधन में पहला नाम सीएम पुष्कर सिंह का नाम लिया।उन्हें लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में देश भक्ति को जागृत किया। इसके बाद संतों का नाम लिया। मंच पर ही मौजूद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को अपना मित्र और लोकप्रिय सांसद बताया।

