प्रदेश के अवस्थापना विकास पर डबल इंजन का दम लगा है। पौड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के दुगड्डा से गुमखाल तक 18.1 किमी सेक्शन को डबल लेन बनाने के लिए 392.52 करोड़ की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।यह परियोजना लैंसडाउन कैंटोनमेंट क्षेत्र तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगी। कोटद्वार–लैंसडाउन–पौड़ी–श्रीनगर मार्ग को जोड़ते हुए चारधाम यात्रा, रक्षा आवागमन एवं प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग सिद्ध होगा।

