मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना कालोनी स्थित मंत्री आवास के घेराव का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पहले की रोक लिया और काफी देर तक हंगामा हुआ। उन्होंने इसे मातृशक्ति का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की और सड़कों पर प्रदर्शन किया।महिला कांग्रेस ने न केवल इस बयान की भर्त्सना की, बल्कि मंत्री रेखा आर्य से भी महिला सशक्तीकरण मंत्री होने के नाते सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ थाना डालनवाला में शिकायत दी गई है और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान भाजपा सरकार और महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए।

