top view of famous hill station mussoorie in India
नए साल के जश्न के लिए देहरादून से मसूरी के लिए बदला गया है ट्रैफिक रूट ,सीओ मसूरी मनोज असवाल ने कहा कि मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी डायवर्जन पर पुलिस तैनात रहेगी। शहर में ट्रैफिक बढ़ने पर बड़ी बसों को किंग्रेग पर खड़ा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शटल सेवा शुरू की जाएगी। पुलिस के साथ पीएसी की एक प्लाटून पुरूष, एक प्लाटून महिला की भी तैनाती रहेगी। नए साल पर देर रात तक लगातार गश्त की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली, रुड़की-सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटक आईएसबीटी-शिमला बाईपास से सैन्ट ज्यूड्स चौक-बल्लूपुर चौक-गढ़ी कैन्ट तिराहा-अनारवाला तिराहा-जोहड़ी गांव-मसूरी रोड और कुठाल गेट होते हुए मसूरी जाएंगे।
– दिल्ली, हरिद्वार-ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले वाहन मोहकमपुर फ्लाईओवर-जोगीवाला से यूटर्न लेकर-पुलिया नंबर-6- रिंग रोड, लाडपुर तिराहा-सहस्रधारा क्राॅसिंग-आईटी पार्क, किरशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा और मसूरी डायवर्जन-कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे।

