देहरादून के डाकरा बाजार में सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम ने अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाए और लोगों को तीन दिन की मोहलत दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।गढ़ी चौक से सैन्य अस्पताल तक सड़क चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसमें अतिक्रमण एक बड़ी बाधा है।

