Concept of a violence against women. Black and white portrait of scared and desperate woman, focus on the hands in protective gesture
अनुसूचित जाति की एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर शुक्रवार को उन्हें सार्वजनिक शौचालय में घसीटकर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता छह माह की गर्भवती है।नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल ने बताया कि एक दिसंबर को क्षेत्र निवासी एक महिला तहसील में आई। उसने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ विकासनगर में रहती है। 21 नवंबर को बूढ़ी दीपावली मनाने के लिए घर आई थी। वह छह माह की गर्भवती है। 28 नवंबर को वह कपड़े धोने के लिए घर से 100 मीटर की दूरी पर पनियारा में गई। इस दौरान गांव का सवर्ण जाति का युवक पीछे से आया। उसने अपने एक हाथ से उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और दूसरे हाथ से मुंह बंद कर दिया।वह पास में स्थित शौचालय में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर वह जोर से मुंह बंद कर देता था। नायब तहसीलदार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले को नियमित पुलिस को हस्तांतरित करने संबंधी कार्यवाही के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।

