प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य स्थापना दिवस यानी नौ नवंबर को ही देहरादून आ रहे हैं। पहले उनका 11 नवंबर को आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रधानमंत्री के दौरे की तिथियों में बदलाव के चलते अन्य कार्यक्रम भी बदले गए हैं। इस कड़ी में अब पुलिस लाइन में नौ नवंबर को होने वाली रैतिक परेड अब सात नवंबर को होगी।प्रदेश सरकार ने फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआइ) परिसर में मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की थी। यद्यपि, उनके पूरे कार्यक्रम की सूचना का शासन इंतजार कर रहा था। इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के कार्यक्रम के बदलाव के संबंध में शासन को सूचना प्रेषित की।इसके तहत प्रधानमंत्री नौ नवंबर को उत्तराखंड आएंगे। अब इस कड़ी में शासन ने भी कार्यक्रमों में बदलाव किया है। इसके तहत पुलिस लाइन में सात नवंबर को रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित होंगे।नौ नवंबर को एफआरआइ परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत यहां एक पवेलियन बनाया जाएगा। जहां सभी विभागों की उपलब्धियों व भावी योजनाओं काे प्रदर्शित किया जाना है। साथ ही यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रधानमंत्री यहीं से प्रदेश की जनता को संबोधित भी करेंगे।

