Treetops of Dense Tropical Rainforest With Morning Fog Located Near The Malaysia-Kalimantan Border
उत्तराखंड में आगामी 27 अक्टूबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार,मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहने और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जाने का अनुमान है। वहीं, सोमवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिसके बाद कहीं-कहीं पारे में कमी आने की उम्मीद है। सप्ताहभर में ठंड बढ़ सकती है। आज मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है और तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। जबकि, सोमवार के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार हैं।ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे अधिक है। ऊधमसिंह नगर में पारे में गिरावट आने लगी है।
