पौड़ी के अशासकीय स्कूलों में गलत नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता मामले की सीबीसीआईडी जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में गृह सचिव को निर्देश दिए हैं। आरोप है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति की गई।पौड़ी गढ़वाल जिले के पयासू गांव निवासी राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में भ्रष्टाचार की सीबीसीआईडी से जांच कराए जाने की मांग की थी। आरोप लगाया कि स्कूल में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया। पूर्व स्कूल प्रबंधक ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से नियम विरुद्ध काम करवाया। शिकायती पत्र में शासन के एक उप सचिव की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

