मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम दोपहर बाद करीब 3 बजे वह विशेष विमान से एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, डीएम देहरादून सविन बंसल और एसएसपी अजय कुमार ने उनका स्वागत किया।इसके बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए। इस दौरान शहर में इंद्रमणि बडोनी चौक पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी बैंड और स्कूल बैंड के साथ स्वागत किया। छात्रों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। बताया जा रहा है कि वह यहां 15 सितंबर तक रहेंगे।
ताजा न्यूज़
November 12, 2026
