
लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा जंगलचट्टी के पास धंस गया है जिससे धाम सहित तीन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। वहीं हाईवे बंद होने से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। एनएच के मजदूर हाईवे खोलने में जुटा है।जंगलचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का करीब 130 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे यमुनोत्री धाम सहित बनास, खरसाली, नारायाणपुरी, जनाकीचट्टी, फूलचट्टी का तहसील परिसर से संपर्क कट गया है। जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।