
पूरे देश के साथ ही वीरभूमि कही जाने वाली उत्तराखंड की धरती भी देशभक्ति के रंग में रंग गई। सुबह से ही शहरों में स्कूली बच्चों की प्रभात फेरियां निकाली गईं। स्कूलों में सादगी पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए।राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। इसके बाद वह मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे और राज्य की जनता को संबोधित किया।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। इसके बाद वह मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे और राज्य की जनता को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य मंचन जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।