बारिश और भूस्खलन की वजह से राज्य में 154 सड़के बंद हैं, इनमें से 30 सड़कें खोली जा चुकी हैं। जबकि अन्य 124 को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान सभी अपने-अपने फोन एवं मोबाइल अवश्य उठाएं, ताकि मार्ग बंद होने की सही जानकारी लोगों को समय से प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा, यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए सड़कों को खोलने में कोताही न बरती जाए। मानसून के दौरान यदि कोई सड़क बंद होती हैं तो उसकी पूर्व सूचना यात्रियों को पहले ही उनके पूर्ववर्ती स्टेशन पर मिल जानी चाहिए। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों की भी जानकारी दी जानी चाहिए।

