
Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।आज दून के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री ही रहने की संभावना है। आज भी मौसम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने तेवर दिखा सकता है।
ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की उम्मीद है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।