
मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन ने कार्मिक विभाग को अब हर साल वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) भरते समय अपनी संपत्ति का विवरण देना होगा। इस व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। व्यवस्था यह भी की जा रही है कि इसकी जानकारी दिए बिना कार्मिकों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है।प्रदेश में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा समेत सभी अधिकारियों को हर वर्ष अपनी संपत्ति का विवरण देना आवश्यक है। यह विवरण तब दिया जाना है, जब वे अपनी एसीआर भरते हैं। आइएएस अधिकारी हर वर्ष 30 जनवरी तक इसका विवरण शासन को देते हैं, जो आनलाइन पोर्टल पर डाला जाता है।पीसीएस व अन्य अधिकारियों के लिए एसीआर भरते समय संपत्ति की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। राज्य सेवा के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आइएफएमएस पोर्टल पर इसकी जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। नियमानुसार कार्मिकों को उन्हें हर वर्ष 30 जून तक अपनी एसीआर भरनी होती है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में उन्हें अपनी संपत्ति का भी विवरण देना होता है। इसमें यह बताना होता है कि उन्होंने यह संपत्ति कब क्रय की थी। राज्यधीन सेवाओं के अधिकारी इसे भरने में लापरवाही दिखा रहे हैं। मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन ने जब इस संबंध में जानकारी ली तो यह बात सामने आई। इस पर उन्होंने कार्मिक विभाग को यह व्यवस्था देना सुनिश्चित करने को कहा है।अपर सचिव कार्मिक रीना जोशी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राज्यधीन सेवा के सभी अधिकारियों से इस व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।