closeup of the feet of a dead body covered with a sheet, with a blank tag tied on the big toe of his left foot, in monochrome, with a vignette added
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के कैनाल रोड पहाड़ी गली चौक इलाके में एक युवक ने पंखे के कुंडे के सहारे चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस को मौके से नौ पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न के तमाम आरोप लगाए थे। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।चौकी प्रभारी मयंक त्यागी जब कैनाल रोड पहाड़ी गली चौक स्थित घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि 30 वर्षीय महेंद्र वर्मा पुत्र हरिदास वर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट खमरोली थाना कालसी घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़ा था।मौके पर उसका भाई अशोक मौजूद था। उसने पुलिस को बताया कि महेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसे उसने नीचे उतार दिया था।महेंद्र व उसकी पत्नी आशिका संदीप होटल विकासनगर में काम करते थे। महेंद्र की अपनी पत्नी के साथ किसी कारण से अनबन हो गई थी। इस कारण पत्नी घर से कहीं चली गई थी।महेंद्र ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद महेंद्र ने आत्महत्या कर ली। महेंद्र की शादी तीन साल पूर्व हुई थी।अभी तक उसकी कोई संतान नहीं है। पुलिस को महेंद्र के कमरे से नौ पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें महेंद्र ने पत्नी व ससुराल के लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में महेंद्र के पिता हरिदास ने पुलिस को तहरीर दी।

