नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर जेल जाने के लिए आरोपियों ने एक व्यक्ति की चम्मच से गोदकर हत्या कर दी। संचालक रविंद्र कुमार के मुताबिक एक आरोपी मरीज पहले भी एक बार कर्मचारियों को चकमा देकर यहां से भाग चुका है। उसके परिवार ने उसे फिर से नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। इससे वो काफी परेशान रहता था।केंद्र के संचालक ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार देर रात उनकी हत्या की भी योजना बनाई थी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे होने की वजह से वे घटना को अंजाम नहीं दे पाए। अगले ही दिन आरोपियों ने केंद्र के एक मरीज जो चलने-फिरने में असमर्थ था,संचालक रविंद्र कुमार के मुताबिक अजय कुमार का एक हत्यारोपी गुरदीप सिंह वर्ष 2024 में एक महीने तक भर्ती रहा था। इस दौरान वह कर्मचारियों को चकमा देकर केंद्र से भाग गया था। इसके बाद परिजनों ने गुरदीप सिंह को 31 मार्च 2025 को एक बार फिर से नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया।दूसरा आरोपी हरमनदीप सिंह 13 अप्रैल को भर्ती किया गया था। दोनों ही आरोपी पंजाब के बठिंडा के रहने वाले हैं। संचालक के मुताबिक दोनों आरोपी उनके एक पुराने मरीज के माध्यम से नशा मुक्ति केंद्र आए थे।
