
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से निचले इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। जिससे पारा भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है।आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बने रहने की आशंका है। जिससे पारे में भी इजाफा हो सकता है। जबकि, शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर हल्के हिमपात के आसार हैं।