
Burglar with balaclava, holding a knife in left hand, armed robbery concept. Robber threaten with a dagger, blur indoor background, closeup view.
बाजार में दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सुपरवाइजर की पत्नी को चाकू दिखाकर घर में रखी आलमारी से 30 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।वार्ड नंबर तीन निवासी रहीस अहमद पुत्र भूरे की स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर पद से रिटायर्ड हैं। उनकी पत्नी शाहिनी भी स्वास्थ्य विभाग से एएनएम से रिटायर्ड हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे शाहिनी घर पर अकेली थीं। इस बीच नकाबपोश तीन घर में घुस गए। इनमें एक बदमाश ने शाहिनी को चाकू के बल पर बरामदे से दूसरे कमरे में ले गया।धमकी देते हुए कहा कि तेरा पति चौराहे पर खड़ा है। आलमारी की चाबी दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे।शाहिनी ने बताया कि दो बदमाश कमरे में आकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके दोनों हाथ पीछे से बांध दिए। अलमारी की चाबी लेकर अलमारी में रखे 50 ताेले सोने के जेवरात उठा ले गए। घटना के समय महिला के पति बाजार में किसी काम से गए थे। सूचना पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।थानाध्यक्ष उमेश कुमार, एसआइ शंकर सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा को दी। विधायक ने थानाध्यक्ष से वार्ता कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।