
उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा सकता है। पारे में मामूली व़द्धि हो सकती है।दून में बुधवार को भी सुबह हल्की धुंध के बाद दिनभर धूप खिली रही। शाम को हल्की हवाओं ने जरूर ठिठुरन बढ़ा दी। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। ऐसे में दिन में ठंड में कमी है, लेकिन सुबह-शाम अभी कंपकंपी महसूस की जा रही है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है।वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है।आगामी एक फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल विकसित हो सकते हैं।पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी होने की आशंका है। जिससे पारे में गिरावट आ सकती है।