![](https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2024/05/90358164.webp)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लैंड जेहाद, थूक जेहाद और दंगा विरोधियों के विरुद्ध भाजपा सरकार मजबूत कानून लेकर आई है। थूक जेहादी अब बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में भी पहुंच गए हैं। शुक्रवार को घटना सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। धामी ने लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की है, भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस की नीयत में खोट है। इस दौरान सीएम ने विकास कार्य गिनाए। कहा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर तैयार हो रही है। योजना लोहाघाट नगर की प्यास बुझाएगी। सशक्त कानून के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। धामी ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के काम भी गिनाए। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा शामिल रहे।